ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 4, 2024

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान

बांदा, के एस दुबे । आवास विकास स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक विजेता कक्षा तीन की छात्रा सृष्टि गुप्ता और और कक्षा छह की छात्रा खुशी को सम्मानित किया गया। लखनऊ में गत 31 अगस्त, पहली सितंबर को आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लगभग एक हजार प्रतिभागियों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खुशी गुप्ता और सृष्टि गुप्ता को बेस्ट फाइटर के अवार्ड से भी सम्मानित किया

पुरस्कार के साथ पदक विजेता छात्राएं

गया। कक्षा आठवीं की छात्रा आभा गुप्ता कक्षा 9वीं की छात्रा दिव्यांशी मसुराहा और कक्षा दसवीं के छात्र शुभम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस मौके पर सेंट जॉर्ज स्कूल में प्रधानाध्यापक अल्बर्ट रस्किन ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उनके कौशल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से प्ररेणा लेने की अपील की। ताइक्वांडो कोर्स के प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा को बधाई देते हुए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages