डीएम के निर्देश: एक कान से सुनेंगे - दूसरे से उडायेंगे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

डीएम के निर्देश: एक कान से सुनेंगे - दूसरे से उडायेंगे

तुरगवां मडहा गौशाला की दुर्दशा

मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मऊ ब्लाक के तुरगवां मडहा में बनी स्थाई गौशाला में अव्यवस्थाओं का आलम है। बेजुबान गौवंश के आश्रय स्थल पर कीचड़-गोबर से भरा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान के भाई कभी-कभी स्थाई गौशाला के आसपास दिखाई देने वाले गौवंश को काल-कोठरी में कीचड़-गोबर से पटे स्थल में बन्द कर

 गौशाला में कीचड में बंधी गौवंश।

देते हैं। देखरेख को कोई जिम्मेदार नहीं आते। किसी को गौशाला में झांकने की फुरसत नहीं है। किस स्थिति मंे गौवंश रहते हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों को जिम्मेदार ठेंगा दिखा रहे हैं। ये कहना चाहते हैं कि जिलाधिकारी चाहे जितने निर्देश दें, वे एक कान से सुनेंगे, दूसरे से उड़ायेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages