शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 3, 2024

शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण में सीखी बातें करें अमल: एनपी सिंह

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उप्र से प्रदत्त निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के आदेश के अनुपालन में विकासखंड रामनगर में निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों तथा शिक्षामित्रों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ खंड शिक्षाधिकारी रामनगर एनपी सिंह ने बीआरसी रामनगर सभागार में किया। उन्होंने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि ये प्रशिक्षण खासतौर से कक्षा एक से तीन तक हिंदी भाषा, गणित विषय की बुनियादी ज्ञान अवधारणा पर आधारित है। मंगलवार को बीईओ एनपी सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा समझने, लिखने, पढ़ने व गणित में संख्या ज्ञान व सामान्य सवालों को हल करने को किन पद्धतियों व टीएलएम से कक्षा में पढ़ाया जाये, कि वह निपुण हो सकें। निपुण भारत मिशन के तहत राज्य परियोजना कार्यालय

प्रशिक्षण देते बीईओ एनपी सिंह।

से प्रदत्त निर्देशों व शिक्षण पद्धतियों से प्रशिक्षणार्थी शिक्षक/शिक्षिकाओं को पूर्ण किया जायेगा। विकासखंड रामनगर के 104 प्राथमिक विद्यालय व 19 कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रशिक्षण देना है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से कुल 310 शिक्षक/शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला है। खंड शिक्षाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि पहले चरण में 50-50 शिक्षक/शिक्षिकाओं के दो बैच चल रहे हैं। सूची एक सप्ताह पहले शिक्षकों को भेजी गई है। सभी शिक्षक/शिक्षिकायें बैच अनुसार प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। ये प्रशिक्षण 14 सितंबर तक तीन चक्रों में चलेगा। पहला चक्र 3 से 6 सितंबर, दूसरा चक्र 7 से 10 सितंबर, तीसरा चक्र 11 से 14 सितंबर तक चलेगा। बीईओ ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरे मनोयोग व निष्ठा तथा अनुशासन से प्रशिक्षण में हिस्सा लेने व प्रशिक्षण में बतायी जानकारी व कराई गतिविधि को विद्यालय में संचालित करने का आग्रह किया, ताकि प्रशिक्षण के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। एआरपी छोटा प्रसाद सिंह, राम भरोसा यादव, सुशील कुमार राणा, केआरपी बतौर शिवभूषण त्रिपाठी, सुश्री पूनम श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण शिक्षक- शिक्षिकाओं को दिया। प्रशिक्षण में गूगल लिंक से सवेरे दस से शाम पांच बजे तक सीमैट प्रयागराज व राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को वेबकास्टिंग की जा रही है। प्रशिक्षण का समय-समय पर प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी तथा राज्य परियोजना कार्यालय व सीमैट प्रयागराज की टीम देखरेख करती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages