देवी दर्शन को घर से निकले थे युवक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बीती रात बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार तीनों दोस्त टकरा गए। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। ये हादसा बुधवार की देर रात हुई। बताया गया कि राजू, संजय व अभिलाष देवी दर्शन को मोटरबाइक से निकले थे। बिंदीराम होटल के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उनकी बाइक भिड गई।
![]() |
| मर्चरी में मौजूद परिजन। |
इससे उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। तीनों युवक कपसेठी मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।


No comments:
Post a Comment