11 देहदानियों ने भरे संकल्प पत्र, आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प
फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोंपरांत वैश्य रत्न से सम्मानित तथा भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा युग दधीचि सम्मान से सम्मानित देहदानी देवेंद्र प्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि कलक्टरगंज स्थित एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मनाई गई। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर 11 देहदानियों ने भी संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार द्वारा स्वस्ति वाचन मंत्र से किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किए। परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि देहदान से बडा कोई दान नहीं है। मरणोपरांत देह यदि किसी के काम आये तो इससे बढकर कोई उपकार नहीं है। देहदान के लिये समाज को जाग्रत करने की आवश्यकता हैं।
![]() |
देहदानी देवेन्द्र प्रकाश गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते परिषद के पदाधिकारी। |
गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में एक देह का बडा महत्व हैं। युग दधीचि देहदान संस्था के जिला संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने कहा कि आज जिन 11 लोगों ने देहदान के लिये संकल्प पत्र भरा है वह सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर संरक्षक राम विशाल गुप्ता, किशन मल्होत्रा, संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, अनिल वर्मा, महेंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, नारायण गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुरेश केसरवानी, सन्तोष विनायक, सत्येंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, आशीष गुप्ता, नैंसी गुप्ता, गीता गुप्ता, सानवी गुप्ता, नितीश गुप्ता, सोनू गुप्ता, लाल गुप्ता, सुरेंद्र पाठक, नमो गुप्ता, आशीष अग्रहरि, बाबला सोनी, मनोज सोनी, राजीव पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment