कानपुर, प्रदीप शर्मा - यू.पी. राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोशियेशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कानपुर संघ द्वारा झांसी कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक दिलीप कश्यप का 3 फरवरी 2025 को ऑफिस में हार्ट अटेक से दुखद मृत्यु हो गयी। यह जानकारी देते हुए जोन अध्यक्ष रोहित तिवारी व जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चन्देल द्वारा सामूहिक रूप से बताया गया कि वर्तमान समय में जनशक्ति की अत्यन्त कमी, कार्य की अधिकता, संसाधन की कमी व कैडर पुनर्गठन न हो पाने के कारण प्रदेश के सभी कर्मचारियों पर विगत कई माह से समय से पहले कार्यालय पहुँचने तथा देर रात्रि 10-10 बजे तक लगातार कार्य करने का दबाव संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड रहा है। उन्होंने बताया कि झांसी जिलें में हुई घटना से उक्त कथन की
पुष्टि होती है। प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांधकर राजकीय कार्य वर्क टू रूल के अनुसार सुबह 10 बजे से सांय 05 बजे तक कार्य करते हुए अपना रोष प्रकट करेंगे। भोजनावकाश में गेट मीटिंग में प्रमुख रूप से जोनल अध्यक्ष रोहित तिवारी, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चन्देल , प्रान्तीय संयुक्त मंन्त्री अंजनी कुमार त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ओम हरि गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, संगठन मंत्री अविनाश गौतम, सांस्कृतिक मंत्री सुरभी पाण्डेय, मीनू शुक्ला, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश पटेल, समता अग्रवाल, शिवानी त्रिपाठी, दीपक कुमार शर्मा सहित लगभग 250 कर्मचारियों मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment