आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 21, 2025

आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

नरैनी, के एस दुबे । घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए घर में आग लगने से पूरी घर गृहस्थी का सामान जल गया। गैस सिलेंडर से खाना बना रही महिला भी चपेट में आने से बची। तहसील क्षेत्र स्थित नहरी गांव के लक्ष्मी बाजार में मौजूद घर में सिलेंडर फटने से आग की चपेट में पूरा घर जल गया। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान भी आग की आगोश में जलकर स्वाहा हो गया।नुकसान होने के बावजूद कोई भी पीड़ित के घर आंसू पोछने नहीं पहुंचा। पीड़ित विमला देवी पत्नी विनय कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह घरेलू गैस सिलेंडर में गुरुवार की दोपहर 2 बजे के

आग से खाक पड़ा सामान।

आसपास खाना बना रही थी।अचानक इसी दौरान रेगुलेटर में आग लग गई।कुछ देर बाद सिलेंडर फट गया और तेज धमाका हुआ।आग की लपटे पड़ोस तक फैल गई।आग के आगोश में घर में मौजूद लोग घबरा गए।पूरे पड़ोस में हाहाकार मच गया।आग से पूरा घर जल गया।इस दौरान घर में रखा अनाज बर्तन कपड़े सहित पूरा सामान नष्ट हो गया।पीड़ित परिवार ने मदद की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages