कामतानाथ परिक्रमा में स्वच्छता का शंखनाद, हर रविवार चलेगा महासफाई अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 4, 2025

कामतानाथ परिक्रमा में स्वच्छता का शंखनाद, हर रविवार चलेगा महासफाई अभियान

कामदगिरि क्षेत्र में प्लास्टिक प्रतिबंधित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम व कामदगिरि स्वच्छता समिति ने संयुक्त रूप से कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में एक विशेष महासफाई अभियान की शुरुआत की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल जी के निर्देश में यह अभियान श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने कोे चलाया जा रहा है। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी ने बताया कि यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि एक धार्मिक और सामाजिक चेतना का प्रयास है, जिसमें लोगों से पॉलीथिन के प्रयोग से परहेज करने व डस्टबिन के नियमित उपयोग की अपील की जा रही है।

सफाई करते नगर पालिका कर्मचारी

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार ने दुकानदारों व स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके नगर पालिका की अधिकृत गाड़ियों को ही दें। चेतावनी दी कि परिक्रमा मार्ग पर कचरा फेंकते पाए जाने वालों पर जुर्माना व विधिक कार्रवाई की जाएगी। कामदगिरि क्षेत्र में थर्माकोल, प्लास्टिक के गिलास, चम्मच पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। प्रत्येक रविवार को कामतानाथ जी की परिक्रमा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी, जितेंद्र केसरवानी, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र पांडे, कृष्णा शुक्ला, अंकुर केसरवानी, सफाई नायक जानकी कुशवाहा, वन विभाग से रासुक खान, आर्यन सिंह, जिला कंप्यूटर ऑपरेटर राम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages