फतेहपुर, मो. शमशाद । गाजीपुर थाने के ग्राम गजी का डेरा मजरे सरकंडी निवासी राजपति ननकी परनिया नरोत्तम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पर सौंपते हुए बताया कि घर आबादी में बने हैं। घर के आने-जाने का रास्ता एक ही है। जो भोला तिवारी पुत्र बेनी माधव के घर से नरोत्तम पुत्र श्रीपाल के घर तक है। इसी रास्ते के बीच उसका मकान भी है। जिसमें रमेश तिवारी, भोला तिवारी, राजेश तिवारी का घर रास्ते में है। जो रास्ते में चारा मशीन लगाकर मकान के सामने बढ़कर चबूतरा बना लिया है। जिसमें सभी को निकालने में दिक्कत का सामना
![]() |
| डीएम को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित। |
करना पड़ रहा है जबकि रास्ता दस फिट का है। मौके पर रमेश तिवारी भोला तिवारी राजेश के घर के पास तीन फीट का रास्ता बचा है। लोगों को आने-जाने व गाड़ी के जाने में समस्या होती है। कुछ कहते हैं तो मारने पीटने पर आपदा हो जाते हैं। जिससे सभी लोग डरे व सहमें हुए हैं। वह सभी अनुसूचित जाति के हैं। जिनको आने-जाने से रोका जा रहा है। जिलाधिकारी से मांग किया कि रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आशीष कुमार पांडेय एडवोकेट, बलराम सिंह यादव एडवोकेट, ननकी देवी, ज्योति देवी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment