ईओ ने दिव्यांग की भूख हड़ताल कराई समाप्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 23, 2025

ईओ ने दिव्यांग की भूख हड़ताल कराई समाप्त

नगर में विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग पर मिला आश्वासन

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री  । नगर में विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भवन के बरामदे में भूख हड़ताल में बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पहुंचे और दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष की समस्या सुनकर उन्हें हल करने का आश्वासन दिया जिसके चलते जल्द ही भूख हड़ताल समाप्त हो गई। नगर के मुगल रोड स्थित नगर पालिका परिषद भवन के बरामदे में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे समस्याओं को लेकर दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ अष्टावक्र भूख हड़ताल में बैठ गए। मामले की

भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग।

जानकारी मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडेय पहुंचे और समस्याएं सुनकर समस्याएं हल करने का आश्वासन देकर जल्द ही भूख हड़ताल समाप्त करा दिया। दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा अष्टावक्र ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्र में मांग किया कि पूर्वी बाजार वार्ड नंबर 13 में गांधी चौराहा के पास से डॉक्टर सैनी के मार्ग में इंटरलॉकिंग करवाया जाए तथा नाली बनवा जाए। बिंदकी के कुंवरपुर रोड से कृष्ण जूनियर हाई स्कूल तक पक्का मार्ग नाली बनवाने की मांग की गई। कृष्ण जूनियर हाईस्कूल जाने के लिए माइनर में पुलिया बनवाने की मांग की गई। तहसील के अंदर 40 फीट पर इंटरलॉकिंग रोड बनाने की मांग की गई। तहसील के पीछे नई बस्ती में बेहतर ढंग से सफाई करने की मांग की गई। जल भराव वाले स्थान में दवा का छिड़काव करने की मांग की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages