चोरी की बाइक का एक इंजन व अन्य सामान बरामद
बांदा, के एस दुबे । नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव स्थित नहर के पास से पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के वांछित सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की एक बाइक के इंजन, एक अलॉय व्हील टायर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। गौरतलब हो कि शनिवार की रात थाना कोतवाली नगर पुलिस को गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के कुछ पार्ट्स के साथ तिन्दवारा नहर के पास खड़ा है । सूचना पर तत्कात पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति सतीश उर्फ लक्की पुत्र बदलूराम निवासी ग्राम तिंदवारा को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में युवक और बरामद चोरी का सामान। |
हुए बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स लिए हुए है, जिसे कुछ दिनों पूर्व उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज परिसर से चोरी की थी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल के पार्ट्स को कब्जे में लिया गया। बता दें कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के दिनकर पुत्र रामभवन व अभिलाष कुमार पुत्र रामसजीन निवासीगण मेडिकल कॉलेज कैम्पस थाना कोतवाली नगर जनपद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल के 11 मई व 5 मई को मेडिकल कॉलेज कैम्पस से चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। कोतवाली नगर पुलिस मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक दुबे व सौरभ शास्त्री शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment