चहितारा गांव में रोटी बैंक ने वितरित किए कपड़े और किताबें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 22, 2025

चहितारा गांव में रोटी बैंक ने वितरित किए कपड़े और किताबें

ग्रामीणों को कानूनी जानकारी देने के साथ योगाभ्यास के प्रति किया जागरूक

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सेासाइटी के पदाधिकारियों ने रविवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के चहितारा गांव में शिविर लगाया। इस शिविर में गरीबों को कपड़े, कॉपी-किताबें और अन्य सामग्री का वितरण किया। सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही ग्रामीणों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक करते हुए कानूनी जानकारियां दी गईं। पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जागरूक करते हुए कहा गया कि पौधरोपण से पर्यावरण का संरक्षण होता है। शिविर में कीरब चार सौ ग्रामीणों को सामग्री का वितरण किया गया। रोटी बैंक सोसाइटी के सोसाइटी के सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान कारेलाल प्रजापति ग्राम चहितारा की उपस्थित में,समाजसेवी मूलचंद्र पाल ग्राम चहितारा के सहयोग से शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि

चहितारा गांव में कॉपी-किताबें लिए खड़े बच्चे व सोसाइटी के पदाधिकारी।

का वितरण ग्राम चहितारा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया। साथ ही ग्रामीणों को बालविवाह, नशामुक्ति,जल संरक्षण,योग तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और महिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा रैकवार के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी। सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा। कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सोशल मीडिया प्रभारी अख़्तर किरमानी,शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान, सदस्य अलीमुद्दीन आदि पदाधिकारी , सदस्यों व समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages