कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सुभाष चंद्र का शहीदी दिवस
बांदा, के एस दुबे - जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का शहीदी दिवस पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत के आंख की किरकिरी बन चुके थे। देश की आजादी के लिए नेताजी अनेकों बार जेल गए और यातनाएं दी गई 1939 में मुंबई अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए यहां पर उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जो आज भी युवा पीढ़ी में जोश का संचार पैदा कर देता है उपाध्यक्ष डॉक्टर
संजय द्विवेदी दनादन ने बतलाया कि ब्रिटिश सरकार जब नेताजी के पीछे पड़ गई तो 1941 में सुभाष चंद्र बोस का आगमन बाँदा हुआ क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन के निवास पर रुक कर यहां के क्रांतिकारियों से आजादी की योजनाएं बनाई और प्रस्थान कर गए 1943 में आजाद हिंद फौज का गठन किया महिला बिंग रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर गठित की गई जिसकी 26000 सैनिक देश की आजादी के लिए शहीद हुए ऐसे महापुरुषों से त्यागऔर बलिदान की प्रेरणा मिलती है इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव शोएब रिजवी केपी सेन नाथूराम सेन अशरफ उल्ला रम्पा शब्बीर सौदागर सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन् उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment