भाकियू टिकैत गुट की बैठक में यूरिया खाद न मिलने पर नाराजगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

भाकियू टिकैत गुट की बैठक में यूरिया खाद न मिलने पर नाराजगी

समस्याएं हल न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी 

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। जिसमें किसानों को यूरिया खाद न मिलने पर जमकर नाराजगी जताई गई इसके अलावा अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है। सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेंगे। नगर के निकट फरीदपुर मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में रविवार को दिन में करीब एक बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। बैठक में वर्तमान समय में किसानों को पर्याप्त व समय से यूरिया खाद न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कहा गया कि खाद की कालाबाजारी हो रही है। जिसके कारण किसानों को

बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।

खाद नहीं मिल पा रही है। यही हाल रहा तो यूनियन चुप बैठने वाला नहीं है। सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेगा। बैठक में कहा गया कि जनपद में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। पुलिस अपराध रोकने में फेल है। सड़कों में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की गई। कहा गया कि सड़कों में जगह-जगह गड्ढा होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है और लोग मौत का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। बैठक में यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के अलावा यूनियन के नेता अशोक उत्तम, राम सहाय पटेल, देवनारायण पटेल, दिनेश शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, ममता गुप्ता, मुन्ना शेख, चंद्रपाल, सुनील, मोईद, अजीत आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages