किसान समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

किसान समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पैलानी, के एस दुबे । भाजपा मंडल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह चौहान की अगुवाई में एस डी एम पैलानी अंकित वर्मा के नाम का ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह को देकर बताया कि किसानों की खरीफ की फसलें बाढ़ व अतिवृष्टि बारिश से लगभग 90 से 100 प्रतिशत खराब हो चुकी हैं जिससे किसानों को आगे की फसल बोने का आर्थिक संकट से परेशान हो रहे हैं। विभिन्न ग्रामों के किसानों ने अपनी समस्याओं से संगठन का अवगत कराया डूब क्षेत्र के किसानों के मिल रहे मुआवजे के साथ ही अतिवृष्टि वाले ग्रामों के किसानों को भी सरकार

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते मंडल भाजपा अध्यक्ष व अन्य।

से आर्थिक मदद मिल जाए तो अन्नदाता आगे की फसल का लाभ मिल जाएगा ।वही आगे कहा कि क्षेत्र के किसानों की फसल बाढ से खराब होने पर सर्वे करा कर किसानों को आर्थिक मदद दिलाई जाए ।इस दौरान मंडल महामंत्री लाल बाबू मिश्रा ,जग भान सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश निषाद ,राकेश सिंह चौहान, भोला ,विकास, अरविंद, गोरे सिंह, विनोद सिंह, मनोज प्रजापति आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं तहसीलदार ने ज्ञापन लेकर तथा फील्ड पर लेखपालों को भेजे जाने को लेकर आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages