जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी बने संतोष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 31, 2025

जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी बने संतोष

प्रदेश के हर जिले में संगठन की इकाईयां जल्द होंगी गठित 

फतेहपुर, मो. शमशाद । रविवार को जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान के अलावा संस्थापक सदस्यों के वरिष्ठ सहयोगियों ने बैठक करके संगठन को प्रदेश स्तर में गतिशील बनाने व लखनऊ में प्रदेश कार्यालय संचालित करने के लिए लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी समाजसेवी एवं पूर्व में एक राजनीतिक दल के कई वर्षों तक युवा प्रदेश अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष दुबे को सर्वसम्मति से जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी। जिससे उत्तर प्रदेश के हर जिलों में संगठन की

प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे के साथ संस्थापक अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान।

इकाइयां मजबूती से खड़ी की जा सके और व्यापारियों के हक़ की लड़ाई सरकार तक पहुंचा कर उनके निराकरण के प्रयास किए जा सकें। इस नियुक्ति पर सभी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। कोर कमेटी की बैठक में राजेश वर्मा, अभिषेक रायजादा एडवोकेट, राजीव मेहरोत्रा, डा० सुशील त्रिपाठी, दीपचंद्र शुक्ला, अंगद सिंह चंदेल, रामराज गांधी एडवोकेट, सूर्यांशु रस्तोगी, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय सेंगर, जीतू हयारण, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष शरन, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages