जल शक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर कार्रवाई की लगाई गुहार
सदर तहसील के गरौंती गांव के किसानों ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । सदर तहसील क्षेत्र के गरौंती गांव निवासी ग्रामीण और किसानों ने रविवार को जलशक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की अस्थाई गोशाला को बंद कर दिया गया है, ऐसी स्थिति में गोवंश उनके खेतों में बोई गई फसलों को नष्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने राजयमंत्री से कार्रवाई करवाए जाने की मांग की है। रविवार को उनके आवास में राज्यमंत्री को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। गरौंती गांव के ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि गांव की अस्थाई गोशाला मई माह में बंद कर दी गई थी। खरीफ की फसल बोने से पहले गोवंशों की सुरक्षा के लिए कई बार प्रधान से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक अस्थाई गोशाला को शुरू नहीं किया गया। गोशाला की व्यवस्था न होने से उनकी तिल,
![]() |
| गरौंती गांव में गोशाला का बंद पड़ा गेट। |
ज्वार, अरहर की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। अन्ना मवेशी फसल चट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि रात-रात भर जागकर वह खेतों में बोई गई फसल की रखवाली करते हैं, बावजूद इसके गोवंश उनकी फसल को चट कर रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि गोवंशों के संरक्षण के लिए मिलने वाली धनराशि प्रधान व सचिव हजम कर रहे हैं। गोवंश संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस मौके पर ग्रामीण राजकरन सिंह, संदीप सिंह, सिद्धगोपाल, लालमन, लल्ली सिंह, जयकरन सिंह, राजा सिंह, शशिकांत, जंगू सिंह, जयवीर सिंह, राम सिंह, संजीव कुमार ललित कुमार आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान प्रतिनिधि दबंग किस्म का होने की वजह से ग्रामीणों की कोई बात नहीं सुनता है। अगर गोशाला नहीं शुरू की गई और गोवंशों को संरक्षित नहीं किया गया तो वह हलाकान हो जाएगे। उनकी फसलें खेतों में नहीं बच पाएंगी।


No comments:
Post a Comment