आगामी चुनाव में फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी जनता : प्रतिभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

आगामी चुनाव में फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी जनता : प्रतिभा

राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से किया स्वागत 

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय जनता पार्टी के खागा मंडल महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ता के साथ लखनऊ से प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला, पूर्व मंत्री अनिल वारसी शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जैसे ही जनार्दन त्रिपाठी के आवास पर अतिथियों का आगमन हुआ, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे और पार्टी का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसकी संगठनात्मक क्षमता और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व मंत्री अनिल वारसी शुक्ला का स्वागत करते पार्टीजन।

उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आने वाले चुनावों में जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। पूर्व मंत्री अनिल वारसी शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी आज मजबूत नींव पर खड़ी है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया और कहा कि हर कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी ने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व मंत्री अनिल वारसी शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाती है। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। ग्रामीणांचल से लेकर नगर तक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनार्दन त्रिपाठी ने अपने मृतक भाई के आरोपियों के ऊपर करवाई न होने की बात कही। जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया। वहीं भाजपा के मिशन 2027 को सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, अनुपम सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages