स्वच्छता के प्रति बच्चों को किया जागरूक
फतेहपुर, मो. शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के प्रकोप से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः चलाया। डॉ अनुराग ने सरस्वती शिशु मंदिर खुशवंतराय नगर के 77, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खुशवंतरायनगर के 82, सरस्वती शिशु मंदिर चौक के 90 कुल 249 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक
![]() |
| बच्चों को दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन। |
बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। फिर डॉ अनुराग ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु बताया। जिसमें भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धुलने, शुद्ध पानी का इस्तेमाल करने के लिए बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्र, विनोद श्रीवास्तव व नमो नारायण गुप्ता आजीवन सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment