निजी नलकूपों से बालू लदे ट्रकों की धुलाई, कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

निजी नलकूपों से बालू लदे ट्रकों की धुलाई, कार्रवाई की मांग

बांदा, के एस दुबे । तहसील पैलानी के जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकहुला व जसपुरा , कुमारिया डेरा में निजी नलकूपों से बालू लदे ट्रकों की धड़ल्ले से धुलाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कथित अवैध धुलाई केंद्रों को बंद कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बालू लदे ट्रकों की धुलाई के कारण सड़क पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही और जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर मिट्टी व पानी जमा होने से राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए लगाए गए निजी नलकूपों से व्यावसायिक गतिविधि में पानी और बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी होने के साथ बिजली के दुरुपयोग की भी आशंका जताई गई है। शिकायत में सिकहुला निवासी रामखेलावन, भोला सिंह चौहान, बिंद गोपाल और अमित सिंह परमार समेत अन्य लोगों पर धुलाई केंद्र संचालित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कथित अवैध धुलाई केंद्रों को तत्काल बंद कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages