जन्माष्टमी पर मुहल्लेवासियों ने कराया भंडारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 18, 2025

जन्माष्टमी पर मुहल्लेवासियों ने कराया भंडारा

बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के 50 नंबर गेट जयराम नगर जोनिहा चौराहा पुल के नीचे कमेटी के कृष्णा, रिंकू, हिमांशु उमराव, शिवम यादव, राहुल व अभिजीत यादव की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्लेवासियों ने मिलजुल कर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षाल्लास के साथ मनाया और दूसरे दिन भंडारे का आयोजन भी किया। सभी के सहयोग से यह भंडारा किया गया। भंडारे में मोहल्ले

भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

और दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रसाद में पूड़ी सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया। यह भंडारा दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चला। इस मौके पर समस्त मोहल्लेवासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages