किसान गोष्ठी का ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 19, 2025

किसान गोष्ठी का ब्लाक प्रमुख ने किया शुभारंभ

विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती के बताए उपाय

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । ऐरायां ब्लाक परिसर के सभागार कक्ष में ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मक्का की खेती सहित मोटे अनाज उगाने के लिए किसानो को बल दिया। विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए कई उपाय बताये। किसान गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को वी ज्यादातर मात्रा में जैविक खाद का प्रयोग करना के चाहिए। इससे पैदावार अधिक होती है और पैदा होने वाली उपज भी अधिक मूल्य पर बिकती है। उन्होंने बताया कि इस उत्पाद से खाने में किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। उन्होनें सभी लोगों को बताया कि समय-समय पर मक्का सहित मोटे अनाज उगाकर उसका ही सेवन करना चाहिए। जिससे बीमारी से बचा जा सके। एडीओ

स्टालों का अवलोकन करते ब्लाक प्रमुख व अनय।

आईएसबी उदयभान सिंह ने बताया कि राज्य सहपतित त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के दौरान मक्का की खेती किसानों को ज्यादातर मात्रा में करना चाहिए। इसी के साथ-साथ अन्य मोटे अनाज का उत्पादन करना चाहिए। एडीओ कृषि देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि किसानों को अपनी फसलों पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। ज्यादा खाद की मात्रा का प्रयोग न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज में रागी, सांवा, बाजरा, ज्वार का उत्पादन अधिक मात्रा में करना चाहिए और कीटनाशक का प्रयोग मात्रा के अनुसार समय-समय पर करना चाहिए। एडीओपीपी संजय सिंह व विषय वस्तु विशेषज्ञ सूरज कुमार मृदा ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों को बताया की सबसे पहले अपने-अपने खेतों की मिट्टी का मृदा परीक्षण करना चाहिए। परीक्षण के बाद खेतों में जिन पोषक तत्वों की कमी होती है उसको पूरा करने के लिए उसी मात्रा में दवा का भी प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि फसलों में लगने वाले रोग से बचने के लिए आवश्यकता अनुसार कीटनाशक दवाओं का भी प्रयोग करना चाहिए। उनके प्रयोग से फसले खराब नहीं होती है। त्वरित मका विकास योजना के तहत किसानों को खरीफ के फसलों के बारे में भी जानकारी दी गई। गोष्टी के समापन से पहले श्री अन्न मोटा अनाज योजना के तहत सांवा, कोदो, रागी फसलो को उगाने के लिए बल दिया। इस मौके पर एडीओ कृषि देवेंद्र मिश्रा, तकनीकी विषय वस्तु विशेषज्ञ सूरज कुमार, केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार, तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र सिंह, मिथुन सिहं, विक्रम सिंह, प्रावैधिक सहायक (टीए) देवेंद्र सिंह, किसानों में दिनेश सिंह, रामखेलावन, राकेश, छेदीलाल, अभय सिंह, संजय सिंह, जगन्नाथ सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages