धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 29, 2025

धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

बजरंग दल ने देवीगंज चर्च में प्रदर्शन कर जताया था विरोध

फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले में ईसाई समुदाय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को शैतानी शक्तियों से मुक्ति दिलाने व आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को इसाइन पुरवा स्थित चर्च में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन का विरोध किया था। जिस पर पुलिस ने दस लागों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। शेष लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताते चलें कि जिले में इसाई मिशनरियों द्वारा लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसकी आग जिले में ठण्डी होने का नाम नहीं ले

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

रही है। पिछले वर्ष भी चर्च में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराए जाने के मामले में पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद एक बार फिर मिशनरियों ने अपने मंसूबों को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी थी। जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह इसाइन पुरवा स्थित चर्च पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन व हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया और देव प्रकाश पासवान पुत्र जगरूप निवासी सूबेदार का पुरवा मजरे अजगवां थाना थरियांव की तहरीर पर दस लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। राधानगर थाना पुलिस ने सोमवार को डेविड ग्लेडविन पुत्र स्व0 मन्नूलाल ग्लेडविन, अभिषेक ग्लेडविन पुत्र डेविड ग्लेडविन निवासीगण ईसाइन पुरवा देवीगंज व कृष्ण गोपाल विश्वास उर्फ के0के0 बंगाली पुत्र इन्दुभूषण विश्वास निवासी सुन्दरनगर कालोनी वर्मा चौराहा हाल पता 114/25 जी अद्वेता लेन थाना शान्तीपुर जनपद नादिया पश्चिम बंगाल को नवीन मण्डी समिति गेट के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या, उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह, रोहित यादव, महिला उपनिरीक्षक रिंकी वर्मा, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, सुधांशू शुक्ला, महिला का0 अनीता सिंह शामिल रहीं। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages