तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय सेमिनार तक
नानाजी को समर्पित तीन दिवसीय कार्यक्रम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर चित्रकूट एक बार फिर राष्ट्रनिर्माण के संकल्पों का केंद्र बनने जा रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा 25 से 27 फरवरी तक दीनदयाल परिसर में श्रद्धांजलि समारोहए भंडारा प्रसाद और राष्ट्रीय स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। विकसित भारतए स्वावलम्बी भारतए समरस भारतए समर्थ भारतए स्वाभिमानी भारत विषयों पर आधारित यह त्रिदिवसीय आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहींए बल्कि विचार और कर्म का संगम होगा। 25 फरवरी को छात्र शक्ति द्वारा नानाजी स्मृति विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगीए जिससे पूरे नगर में राष्ट्रभावना का वातावरण बनेगा। इसके साथ ही लोहियाए जेपीए अंबेडकर और विवेकानंद सभागारों में महिलाओं की आत्मनिर्भरता में ग्रामीण रोजगार की भूमिकाए कृषि में परंपरागत ज्ञान और आधुनिक नवाचार का समन्वयए तिलहन उत्पादन में
![]() |
| 16वीं पुण्यतिथि की तैयारियां करते राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन |
आत्मनिर्भरताए कृषक उत्पादक संगठनों की भूमिका तथा उत्तम पशुधन प्रबंधन जैसे विषयों पर देशभर से आए विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। 27 फरवरी को 500 से अधिक ग्रामवासियोंए विभिन्न संस्थाओं और विचार परिवार से जुड़े लोगों की सहभागिता में भंडारा प्रसाद एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। आयोजन को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ता गांव.गांव और घर.घर जाकर एक मुट्ठी अनाज और एक रुपया सहयोग अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने इसे नानाजी के स्वावलंबी चित्रकूट के स्वप्न को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक अवसर बताया। बैठक में डॉ भरत मिश्रा पूर्व कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालयए साधना पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत चित्रकूटए विनीता शिवहरे मंडल अध्यक्ष भाजपा चित्रकूटए प्रबल श्रीवास्तव पूर्व मण्डल अध्यक्षए एसडीओपी चित्रकूटए थाना प्रभारी चित्रकूटए अंकित सोनी सीएमओए श्रीमती दिव्या त्रिपाठी एवं नगर के गणमान्य नागरिक तथा सभी प्रकल्प के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment