168914 में से 110481 ही रजिस्टर्ड
पीएम किसान की किस्त पर संकट
28 फरवरी तक चलेगा अभियान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज करते हुए 19 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक विकासखण्ड के लिए एक.एकए कुल पांच प्रचार वाहन तैनात किए गए हैंए जो 19 से 28 फरवरी तक गांव.गांव पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और उससे जुड़ी शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे। सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई हैए उनकी पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त रुक सकती है। इतना ही नहींए भविष्य में उर्वरकए बीज और कृषि यंत्र जैसे संसाधन भी उन्हीं किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होगी। जनपद में कुल 1ए68ए914 किसानों के
![]() |
| फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते सीडीओ |
सापेक्ष अब तक मात्र 1ए10ए481 किसानों ने पंजीकरण कराया हैए जो प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। किसानों को आधार कार्डए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और खेत की खतौनी के साथ जनसेवा केंद्रए कृषि विभाग के कर्मियोंए पंचायत सहायकों या राजस्व लेखपाल के माध्यम से रजिस्ट्री कराने की अपील की गई है। ग्राम स्तर पर विशेष कैम्प भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान उप कृषि निदेशक राज कुमारए जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र व जिला कार्यक्रम अधिकारी पीण्डीण् विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment