सीतापुर में न्याय.प्रशासन का संगमए हर पीड़ित वर्ग के लिए खुलेंगे समाधान के द्वार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

सीतापुर में न्याय.प्रशासन का संगमए हर पीड़ित वर्ग के लिए खुलेंगे समाधान के द्वार

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में न्याय और प्रशासन का ऐतिहासिक संगम एक नई उम्मीद की पटकथा लिखने जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट इला चौधरी द्वारा भगवानदीन सिंह विधि महाविद्यालय रगौली कर्वी के सहयोग से 22 फरवरी को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर चित्रकूट में एक विशाल जनहितकारी शिविर का आयोजन किया जाएगाए जहां हर वर्ग के नागरिकों को उनके मूल अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ा जाएगा। अनुसूचित जातिए जनजातिए मानव तस्करी से पीड़ितए महिलाएंए बच्चेए दिव्यांगजनए कुष्ठ रोगीए खानाबदोशए सामूहिक आपदा और जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों की ज्वलंत समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आधार कार्ड संशोधन से लेकर औद्योगिक आपदा और किशोर

जिला कारागार के निरीक्षण में मौजूद सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

अपराधियों के पुनर्वास तकए हर मुद्दे पर प्रशासन और न्यायपालिका संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इससे पूर्व सचिव द्वारा जिला कारागार चित्रकूट का औचक निरीक्षण कर निरुद्ध बंदियों के बीच विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गयाए विशेषकर उन कैदियों से संवाद किया गया जिनकी जमानत हो चुकी है पर रिहाई शेष है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए शासन एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यह पहल चित्रकूट में न्याय को दरवाजे तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास मानी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages