वंचितों की आवाज बनेगा विधिक शिविर
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट शेषमणि शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में 18 फरवरी को जिलाधिकारी सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु प्री-कैम्प आयोजित किया गया। प्रथम अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी अनुराग कुरील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि 22 फरवरी को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, सीतापुर चित्रकूट में एक ऐसा महाशिविर लगेगा, जहां न्यायपालिका और प्रशासन मिलकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उसके अधिकार पहुंचाने का
![]() |
| विधिक शिविर में मौजूद अधिकारीगण |
संकल्प निभाएंगे। अनुसूचित जाति-जनजाति, मानव तस्करी से पीड़ित, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, औद्योगिक एवं सामूहिक आपदाओं के पीड़ित, निर्धन वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिककृसभी के लिए अलग-अलग स्टाल लगाकर त्वरित समाधान और विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। सिविल जज (सीडी) सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण, आधार सुधार, बैंकिंग योजनाएं और निःशुल्क दंत, नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी इसी मंच से होगा। सचिव इला चौधरी ने आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की। प्रशासनिक और बैंकिंग अधिकारियों की उपस्थिति ने संकेत दे दिया कि यह शिविर केवल आयोजन नहीं, बल्कि अधिकारों का सशक्त जनांदोलन बनने जा रहा है।


No comments:
Post a Comment