दो दिवसीय रात्रि प्रवास अनिवार्य
भाजपा ने कसी चुनावी कमर
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन सीतापुर स्थित आनन्द रिसॉर्ट में जोश और रणनीतिक संकल्प के साथ किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल यादव उपस्थित रहे। संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कार्यशाला की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि पंजीकरण, पितृ पुरुषों का माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और उद्घाटन सत्र के बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन तथा भोजन सत्र आयोजित हुआ, तत्पश्चात विधानसभा वार
![]() |
| दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में मौजूद अतिथिगण |
बैठकों में मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्गों की विस्तृत रणनीति तय की गई। मुख्य वक्ता अनिल यादव ने प्रशिक्षण को संगठन की सतत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह नवागंतुक कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और कार्यपद्धति से परिचित कर उन्हें दीर्घकालिक और परिपक्व नेतृत्व के लिए तैयार करता है। स्पष्ट किया कि मंडलवार दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति और रात्रि प्रवास अनिवार्य रहेगा। जिलाध्यक्ष ने सात मार्च से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्व नियोजन और व्यापक सहभागिता पर जोर दिया। कार्यशाला में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि आईटी संयोजक आदित्य रघुवंशी ने डिजिटल संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।


No comments:
Post a Comment