बरगढ़/चित्रकूट। ग्राम पंचायत कोनिया के सत्रह वर्षीय होनहार तेजस मिश्रा ने 18 फरवरी को घोषित जेईई मेंस परीक्षा परिणाम में 99.57 अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। नरेन्द्र कुमार मिश्रा के सुपुत्र तेजस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा तीन से दस तक बाल भारती कॉलेज से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई महर्षि वेदव्यास कॉलेज नैनी प्रयागराज से पूरी की। सीमित संसाधनों के बीच कठोर परिश्रम और अनुशासन के दम पर मिली
![]() |
| होनहार छात्र तेजस मिश्रा |
इस सफलता ने कोनिया गांव को नई पहचान दी है। परिणाम घोषित होते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूर्व प्रधान मिठाई लाल मिश्र और युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ऋतिक मिश्रा ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। तेजस की इस उपलब्धि से पूरे बरगढ़ क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।


No comments:
Post a Comment