चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्ला में मंगलवार की रात अराजकता की चिंगारी ने मेहनतकशों की जिंदगी झुलसा दी। रेलवे लाइन किनारे बनी सब्जी की अस्थायी दुकानों में अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते कई दुकानें राख में बदल गईं। देर रात अचानक उठते धुएं और लपटों ने ग्रामीणों को दहला दिया। स्थानीय लोगों ने पानी और बाल्टियों के सहारे आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। बुधवार सुबह पीड़ित दुकानदारों की आंखों में आंसू और आक्रोश साफ झलक रहा था- यही
![]() |
| भीषण आग से जली हुई दुकान |
दुकानें उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र जरिया थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल है, जबकि लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment