चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । 18 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरसेटी चित्रकूट में प्रशिक्षणार्थियों के लिए शिकायत निवारण तंत्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आरबीआई के सहायक प्रबंधक अरविन्द्र कुमार ने वित्तीय फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी देते हुए युवाओं को साइबर जाल से सतर्क रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुद्रा प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें चित्रकूट, बाँदा,
![]() |
| कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रबंधक |
महोबा और हमीरपुर के अग्रणी जिला प्रबंधक-अनुराग शर्मा, रविशंकर, सरोज कुमार और संगम मिश्रा-सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सहायक प्रबंधक आनंद कबीर ने डिजिटल पेमेंट के सुरक्षित तरीकों और फ्रॉड से बचाव की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। अंत में निदेशक ओम प्रकाश कुरील ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।


No comments:
Post a Comment