यादव जी की लव स्टोरी. पर बवालए कर्वी में रिलीज रोकने की उठी मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

यादव जी की लव स्टोरी. पर बवालए कर्वी में रिलीज रोकने की उठी मांग

राष्ट्रपति तक भेजी गई गुहार 

 सोशल मीडिया से सड़क तक गूंजा विरोध 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । जनपद कर्वी में एक प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर सामाजिक हलचल तेज हो गई है। यूट्यूबर मृदुल तिवारी और उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा निर्मित बताई जा रही इस फिल्म पर धार्मिक एवं जातीय भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। आरोप है कि फिल्म में लड़की को यादव जाति और युवक को मुस्लिम धर्म का दिखाकर सामाजिक ताने.बाने को प्रभावित करने की कोशिश की गई हैए जिससे समाज में आक्रोश और तनाव की स्थिति बन सकती है। इसी संदर्भ में सत्येन्द्र यादव ;बनकटद्धए विभूवन यादवए सत्यम यादव ;प्रवक्ताद्ध समेत अनेक समाजजनों ने

तहसील में ज्ञापन के साथ मौजूद कर्वी के निवासी

उपजिलाधिकारी कर्वी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान माहौल में ऐसी प्रस्तुति सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचा सकती है। कर्वी में यह मुद्दा अब केवल एक फिल्म का नहींए बल्कि सामाजिक संतुलन और संवेदनशीलता की कसौटी बनता नजर आ रहा है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages