डीएम की अनूठी पहल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में गुरुवार को उस वक्त खुशियों की किलकारियां गूंज उठींए जब केनरा बैंक ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विकसित किलकारी किड्स प्ले जोन का शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं प्रयागराज से आए मंडल प्रबंधक अनुराग मिश्रा ने फीता काटकर इस अनूठी पहल की शुरुआत की। ओपीडीए अल्ट्रासाउंडए एक्स.रे और वैक्सीनेशन के लिए रोजाना सैकड़ों अभिभावकों के साथ आने वाले बच्चों को अब इलाज की प्रतीक्षा के दौरान खेलनेए सीखने और मानसिक सुकून का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदीए सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार सहित बैंक व
![]() |
| किलकारी किड्स प्ले जोन के शुभारंभ पर मौजूद अधिकारीगण |
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बच्चों ने रंग.बिरंगे खिलौनों के बीच उत्साह से झूमते हुए इस पहल का स्वागत किया। इसी अवसर पर प्रथम तल स्थित लेबर रूम के सामने शिशु आहार सलाह केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सर्पदंश से दिवंगत महिला के परिजन को 2 लाख रुपए का क्लेम चेक सौंपा गया। जिलाधिकारी ने स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देते हुए इस प्ले जोन को अस्पताल प्रशासन को विधिवत हैंडओवर कराने को कहा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment