चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस 19 फरवरी को ग्राम रानीपुर भट्ट में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता की ऐसी अलख जगी कि पूरा गांव जनचेतना के रंग में रंग गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुए कार्यक्रम के प्रातः सत्र में कार्यक्रम अधिकारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सजग मन ही समाज सेवा की असली ताकत है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छ ग्राम.स्वस्थ ग्राम और जागरूक मतदाता.सशक्त लोकतंत्र के नारों के साथ रैली निकालकर घर.घर संवाद किया तथा प्रत्यक्ष सफाई अभियान चलाया। डॉ दलीप कुमारए ओम
![]() |
| सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर मौजूद अधिकारीगण |
प्रकाश और डॉ शांत कुमार चतुर्वेदी ने युवाओं को सेवाए अनुशासन और जिम्मेदार मतदान का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों ने युवाओं में नेतृत्वए मानसिक सुदृढ़ता और सामाजिक उत्तरदायित्व को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। यह शिविर गांव में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत पहल बनकर उभरा है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment