कांग्रेस का लोकतांत्रिक प्रतिरोध प्रदर्शन
तानाशाही के खिलाफ जोरदार धरना
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में कचहरी पार्क में कांग्रेसियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुईए जिसके बाद सरकार की नीतियों और हालिया लाठीचार्ज के विरोध में आवाज बुलंद की गई। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि मनरेगाए महंगाईए बेरोजगारीए शंकराचार्य जी के अपमान और अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने जैसे मुद्दों पर विधानसभा घेराव के दौरान लखनऊ में पुलिस द्वारा जिस तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गयाए वह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता घायल
![]() |
| धरने पर मौजूद कांग्रेसी |
हुए, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है। पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि संविधान ने शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार दिया हैए लेकिन जुल्मी सरकार आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और सड़क से लेकर सदन तक सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रहेगा। धरने में जिला महासचिव कालीचरण राजपूतए विजय मणि त्रिपाठीए सविता पालए यमुना शुक्लाए राजेश सिंह ओम प्रकाश गुप्ताए रामकृपाल वर्मा मनधीर बर्माए अगुनू भाईए देवनारायण साहूए बच्चा लालए जय चंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment