पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने राज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बने राज

जिला महामंत्री पद पर प्रदीप, जिला संगठन मंत्री पद पर प्रदीप कुमार निर्वाचित

बड़ोखर ब्लाक में रविवार को आयोजित हुआ संघ का निर्वाचन कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के तौर पर हमीरपुर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भारती मौजूद रहे। सर्वसम्मति से सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राज सिंह को सौंपी गई। इसी तरह जिला महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि संजय कुमार को जिला कोषाध्यक्ष,

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए निर्वाचन अधिकारी।

प्रदीप कुमार को जिला संगठन मंत्री और जिला संप्रेक्षक के तौर पर राजकुमार का निर्वाचन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की बात निर्वाचन अधिकारी ने कही। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलामालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages