कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान, आईसीएआर और नेट में मिली सफलता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान, आईसीएआर और नेट में मिली सफलता

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पुष्प विज्ञान एवं भूदृश्य निर्माण विभाग के छात्र-छात्राओं का प्रयास रंग लाया

बांदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय के पुष्प विज्ञान व भूदृश्य निर्माण विभाग के मेधावी छात्र-छात्राओंं ने अपनी लगन, परिश्रम व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निकिता मौर्य, राखी सिंह एवं प्रशांत यादव ने भारतीय कृषि अनुसंधान

राखी सिंह।

परिषदआईसीएआर व एएसआरबी (कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल) द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया। छात्र प्रशांत यादव ने गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल कर विश्विद्यालय का मान बढ़ाया।
निकिता मौर्या

आयुषी यादव ने भी इसी वर्ष यूपीकैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में पीएचडी प्रवेश लिया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विशेष रूप से उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. सत्यव्रत द्विवेदी, पुष्प विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह व
प्रशांत यादव।

सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कनोजिया को दिया जिनके निर्देशन में उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा को निखारा। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एसवीएस. राजू ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता व विद्यार्थियों के परिश्रम का परिणाम है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages