कैंसर पीड़ित मजदूर की मौत, नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

कैंसर पीड़ित मजदूर की मौत, नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

बेसहारा पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद  । देश में लगातार बढ़ रहे कैंसर पीड़ितों की संख्या से हाहाकार मचा है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत कोष से कैंसर पीडितों को तत्काल इलाज के लिए आर्थिक मदद का एलान किया था। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराना शुरू किया और कई कैंसर पीड़ितों का सरकार के सहयोग से इलाज हुआ और कैंसर पीड़ित सही हो गए लेकिन गरीब कैंसर पीड़ितों को इन सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ न मिलने से आए दिन मौतों का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला सुखपुर मजरे बेंती सादात भिटौरा ब्लॉक का है। जहां की रहने वाले सूर्यसेन लोधी पुत्र बोधन को तीन वर्ष पहले कैंसर की बीमारी ने जकड लिया। गले और मुंह में कैंसर हो जाने से वह बेहाल

पीड़ित परिवार।

हो गए पत्नी सहित बच्चों ने मजदूरी करते हुए कानपुर लखनऊ सहित कई अस्पतालों में इलाज को लेकर गए लेकिन पैसे की कमी के चलते उनकी मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में मानो कहर टूट गया। घटना के बाद पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 51 वर्षीय सूर्यसेन लोधी की मौत से पूरा परिवार अनाथ हो गया। घर में कमाने वाला चला गया जिससे आर्थिक तंगी छा गई। गांव के रहने वाले समाजसेवी शिवम नंदनवंशी ने बताया कि कैंसर इलाज के लिए लेकिन कोई सहयोग न मिला जिसके चलते सुरसेन लोधी की मौत हो गई। अब उनके पीछे उनकी पत्नी सहोद्रा देवी, 18 वर्षीय बेटा अमित लोधी और एक बहन रजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे अमित ने बताया कि पिता के इलाज के लिए उन्होंने घर परिवार के सोने चांदी के जेवरात गिरवी रखकर साहूकारों से कर्जा लेकर पिता का इलाज कराया लेकिन उनकी मौत हो गई। जिससे अब कर्जदार भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व समाजसेवी शिवम नंदवंशी ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है और जिलाधिकारी से पीड़ित परिवार के सहयोग का आग्रह किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages