पीड़ितों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

पीड़ितों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण: डीएम

सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 22 शिकायतों का निस्तारण

फतेहपुर, मो शमशाद  । सदर तहसील के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों ने लगाए गए और उपस्थित लोगों को स्टालों के माध्यम से जानकारी दी। समाधान दिवस में कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, माध्यमिक, सिंचाई, जिला पूर्ति, श्रम विभाग, बाल विकास, नलकूप, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी आदि विभागों से संबंधित कुल 118 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 22 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया

सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम।

गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्व, पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को निर्देश दिए। जन शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत हाईड्रिल, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages