बांदा, के एस दुबे । सपा विधायक ने बुधवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अपनी विधानसभा समेत क्षेत्र के अनेक जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता के साथ रखा और कहा कि कस्बा बबेरू में भीषण जाम की समस्या को देखते हुए रिंगरोड बाईपास का निर्माण, कस्बे में बन रहे रोडवेज बस अड्डे को जल्द पूरा करने, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने, बुंदेलखंड में कर्ज की मार झेल रहे किसानों के कर्ज को माफ करने सहित बेरोजगारी पर भी सवाल खड़े किए। विधायक विशंभर यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार
बजट को बहुत उपयोगी बता रही है, लेकिन धरातल पर काम कुछ नही हुआ। कहा कि प्रदेश का सर्वाधिक पिछड़ा क्षेत्र बुंदेलखंड हमेशा सूखा और बाढ़ की मार झेलता आ रहा है, लेकिन इस बजट में इस क्षेत्र के लिए कुछ भी न दिए जाने से बुंदेलखंड वासी अपने आप को हताश व निराश समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बजट पर बेरोजगारो को रोजगार देने के लिए कोई भी ठोस कदम नही उठाया गया है और न ही तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट को भी कुछ हासिल नही हुआ है।


No comments:
Post a Comment