एसडीएम की सख्ती से मऊ में टूटा कब्जे का जालए जनता को मिली राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

एसडीएम की सख्ती से मऊ में टूटा कब्जे का जालए जनता को मिली राहत

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर 

प्रशासन ने लौटाया जनता का हक 

मऊ चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 स्थित एकलव्य नगर मैदान में वर्षों से बंद पड़े रास्ते पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चला और जनता को राहत की सांस मिली। उप जिलाधिकारी ;एसडीएमद्ध राम ऋषि रमन ने लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जेसीबी मशीन से अवैध कब्जों को हटवाते हुए नया रास्ता खुलवाया। इस मार्ग को लेकर लंबे समय से स्थानीय नागरिक लिखित शिकायतें कर रहे थेए लेकिन समाधान नहीं निकल पा रहा था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने स्वयं

जेसीबी मशीन से अवैध कब्जों को हटवाते हुए नया रास्ता खुलवाया गया

कार्रवाई का नेतृत्व किया। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और अवरोधों से भर जाता थाए जिससे बीमारए बुजुर्ग और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सभासद अनिल कुमार ने भी कई बार इस मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष उठाया थाए वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने निर्माण कार्य में सहयोग दिया। एसडीएम राम ऋषि रमन की लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ चल रही मुहिम से नगरवासियों में भरोसा जगा है और विकास की राह अब सचमुच खुलती दिखाई दे रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages