भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

नगर पालिका स्थित गांधी प्रथम पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण 

बाँदा, के एस दुबे । नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा सहित प्रदेश की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव गांधीवादी लोकतांत्रिक तरीके से करने के लिए जा रहे थे, तभी सरकार के इशारे पर उन्हें रोका गया। इतना ही नहीं जब वह आगे बढ़ने के लिए हुए तो गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कांग्रेसी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव


कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से लखनऊ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कई जिलों में हाउस अरेस्ट कर दिया गया। श्री दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही के बल पर आंदोलन कुचलने का कुचक्र किया गया है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्थिति का मुकाबला करते हुए सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़ा रहेगा। वह न झुकेगा न डरेगा। इस अवसर पर रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, जितेन्द्र गौरव, राममिलन सिंह पटेल, इरफान खान, बीलाल भाई, सन्तोष कुमार द्विवेदी, अशोक सिंह चौहान, जिलानी दुर्रानी, अशोक वर्धन कर्ण, सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages