प्रधान व उसके पुत्र पर फसल उजाड़कर रास्ता बनाने का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

प्रधान व उसके पुत्र पर फसल उजाड़कर रास्ता बनाने का आरोप

फतेहपुर,  मो शमशाद । खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुन्ना का पुरवा मजरे छीमी के रहने वाले एक पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रधान व उसके पुत्र पर उसकी भूमिधरी जमीन में खड़ी फसल को उजाड़कर रास्ता बनाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में मान सिंह पुत्र गया प्रसाद ने बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन मौजा छीमी के गाटा संख्या 2929 से प्रधान व उसके पुत्र ने मिर्चा की खड़ी फसल में जेसीबी से

पीड़ित मान सिंह।

जबरन हल चलवाकर उखाड़ दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। फसल उजाड़कर उसके खेत से रास्ता बना रहा है। खड़ंजा लगाने की धमकी देता है। बताया कि एसडीएम खागा को प्रार्थना पत्र दिया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे विवश होकर यहां आया है। पीड़ित ने डीएम से मांग किया कि प्रधान व उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages