शिक्षक विरोधी बयान पर भड़के गुरुजी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंका - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 11, 2026

शिक्षक विरोधी बयान पर भड़के गुरुजी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का पुतला फूंका

फतेहपुर, मो शमशाद । केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चैधरी द्वारा लोकसभा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण प्रकरण को लेकर दिए गए बयान के विरोध में बुधवार को शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जनपद के सैकड़ों शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और जिलामंत्री विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। एकजुट होकर लड़नी होगी। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में दिया गया बयान शिक्षक समाज के हितों के विरुद्ध है। उन्होंने सभी शिक्षकों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी

कलेक्टेªट में पुतला फूकते शिक्षक। 

एकजुटता ही हमें इस काले कानून से मुक्ति दिलाएगी। न्यायालय से लेकर सड़क तक संघर्ष का संकल्परू जिलामंत्री जिलामंत्री विजय त्रिपाठी ने कहा कि सरकार और न्यायालय, दोनों ही स्तरों पर शिक्षकों को टीईटी से मुक्त कराने के लिए संगठन पूरी शक्ति के साथ लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी भी साथी को घबराने की आवश्यकता नहीं है, संगठन हर कदम पर आपके साथ खड़ा है। धरना-प्रदर्शन में जनपद के सभी विकास खंडों के शिक्षक और शिक्षिकाएं सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुराग मिश्र, लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र वर्मा, दिग्विजय सिंह, बलराम सिंह, अनिल वर्मा, शैलेन्द्र उमराव, आकाश कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार, अखिलेश त्रिपाठी सहित भारी संख्या में शिक्षक भाई-बहन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages