चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विद्या भारती द्वारा संचालित बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बेड़ीपुलिया में रविवार को बांदा संकुल का आंग्ल भाषा आचार्य प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्यामसुंदर मिश्रा एवं प्रधानाचार्य राघवेन्द्र पाण्डेय ने माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अंग्रेजी भाषा के प्रमुख प्रशांत कुमार द्विवेदी ने पंचपदी शिक्षा प्रणाली की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसके शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला। बांदा संकुल
के अंतर्गत जनपद महोबा, बांदा एवं चित्रकूट के आचार्य एवं आचार्याओं को विषय विशेषज्ञ अजय कुमार त्रिपाठी ने आंग्ल भाषा शिक्षण को प्रभावी बनाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से आचार्यों की शिक्षण दक्षता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त होता है। समापन सत्र में विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख शिवनायक ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विश्वास पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment