चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : होनहार युवा के इंडियन एफरफोर्स में चयनित होकर ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटने पर मोहल्लेवासियों ने भव्य स्वागत किया। मानिकपुर कस्बे के शिवनगर निवासी मोहम्मद शरीफ के बेटे मोहम्मद हनीफ का चयन इंडियन एयरफोर्स में हुआ है। मोहम्मद हनीफ एयरफोर्स की ट्रेनिंग पूरी करके अपने घर आए, यहां मोहल्लेवालों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर फूल-माला के जरिए होनहार युवक का स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद
हनीफ ने बताया कि वायु सेना में भर्ती के लिए उन्होंने तैयारी की। पांच महीने की बेसिक ट्रेनिंग और दो महीने की ट्रेड ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह आए है। देश की सेवा करने के उद्देश्य से उन्होंने वायु सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया था। अब चयन होने के बाद ट्रेनिंग पूरी करके देश की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है।


No comments:
Post a Comment