सीएसए ने राज भवन में लगाई साग भाजी, फल फूल, पुष्प प्रदर्शनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

सीएसए ने राज भवन में लगाई साग भाजी, फल फूल, पुष्प प्रदर्शनी

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति  के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश क्रम में विश्वविद्यालय के साकभाजी अनुभाग, उद्यान महाविद्यालय द्वारा राज भवन लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय 57वीं प्रादेशिक फल,शाक भाजी एवं पुष्य प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित सब्जी प्रजातियों एवं तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया। विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ महक सिंह एवं निदेशक प्रसार डॉ.आरके यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि विश्वविद्यालय में हाइड्रोपोनिक विधि से उगाए जा रहे चेरी टमाटर को सराहा गया। साथ ही विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र के जनपदों में गोद लिए गए 30 गांवों की मृदा में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026 के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल


आनंदीबेन पटेल द्वारा स्टॉल के भ्रमण के दौरान हाइड्रोपोनिक विधि से चेरी टमाटर उत्पादन की विधि तथा मृदा में जीवांश पदार्थ बढ़ाओ संकल्प अभियान 2026 की  प्रशंसा की गई। स्टॉल का भ्रमण प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी किया तथा गतिविधियों की प्रशंसा की।तत्पश्चात प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार एवं राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम.बोबडे ने निदेशक प्रसार डॉ आर के यादव एवं निदेशक शोध डॉ महक सिंह एवं जापानी प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें जापान सरकार के सहयोग से चल रही सब्जी अनुभाग में परियोजना की शोध गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ.संजीव सचान, डॉ वी के त्रिपाठी,डॉ. केशव आर्य सहित अन्य शिक्षक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages