नगर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में गदगद दिखे जरूरतमंद
बांदा, के एस दुबे । बड़ोखर ब्लॉक क्षेत्र के कहला गांव में रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जरूरतमंदों को बुलाकर उन्हें गर्म कपड़े कंबल, स्वेटर, जैकेट समेत जूते5चप्पल, कॉपी-किताबें आदि का वितरण किया गया। सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। लोगों ने रोटी बैंक सोसाइटी के इस कार्य की सराहना की। रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व के साथ ही ग्राम प्रधान ग्राम कहला ओमप्रकाश की मौजूदगी में कहला गांव में शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी ग्राम कहला विनय निषाद के विशेष सहयोग से शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों
![]() |
| जरूरतमंद महिलाओं को कंबल देते रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारी। |
के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े, किताबें, जूते चप्पल आदि का वितरण जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया। साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य, स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के शाखा प्रमुख मर्दननाका अलीम अहमद खान और सदस्य नसीर खान के द्वारा जागरूक किया गया। सदस्य शहाना खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। गर्म कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा। र्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब,शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान चाँद, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, नसीर खान आदि पदाधिकारी, सदस्यों व समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


No comments:
Post a Comment