सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरित

बी-पैक्स पिंडारन का रविवार को विधिवत किया गया उद्घाटन

सहकारिता विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

बांदा, के एस दुबे । भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित “सहकार से समृद्धि” योजना के अंतर्गत जनपद बांदा में नवगठित बी-पैक्स पिंडारन का रविवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अजय पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विनोद रहे। अंसल कुमार, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता, क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में

सहकारी समिति में किसानों को उर्वरक वितरित करते अधिकारी।

क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान सहकारी समिति के माध्यम से कृषकों को उर्वरकों का वितरण किया गया एवं उन्हें सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को यह अवगत कराया गया कि नवगठित बी-पैक्स के संचालन से क्षेत्र में उर्वरक, बीज, ऋण, डिजिटल सेवाओं एवं अन्य सहकारी सुविधाओं की उपलब्धता सुदृढ़ होगी। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सहकार से समृद्धि योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, कृषकों को
बी-पैक्स पिंडारन का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथि।

आत्मनिर्भर बनाना तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। बी-पैक्स की स्थापना से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कृषकों द्वारा सहकारिता विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास एवं कृषक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया गया। इस दौरान तमाम किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages