बांदा, के एस दुबे । समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिए कार्यरत कायस्थ महासभा चित्रगुप्त महाराज सेवा ट्रस्ट के विस्तार एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से धीरज श्रीवास्तव को मध्य संभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें ट्रस्ट को मजबूती देने, सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उन्हें मूर्त रुप देने के लिए मुख्य दायित्व सौंपा गया गया है,साथ ही मध्य संभाग के जिलों कानपुर, झांसी, उरई, महोबा, आगरा,
![]() |
| धीरज श्रीवास्तव |
अलीगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज आदि जनपदों में संगठन विस्तार के साथ महिला विंग के विस्तार की रुपरेखा तैयार करने की भी जिम्मेदारी दी गई हैं। मनोनयन के उपरांत धीरज श्रीवास्तव ने पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान देने का भरोसा दिया है। इस मौके पर कायस्थ समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।


No comments:
Post a Comment